भागलपुर, मार्च 19 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में वार्षिक मूल्यांकन 2025-26 के दौरान नामांकित वर्ग प्रथम से अष्टम तक में नामांकित 31417 बच्चों में 28272 बच्चे मूल्यांकन में उपस्थित हुए। 3145 बच्चे मूल्यांकन में अनुपस्थित रहे। उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन आज से होगा। 19 मार्च से 24 मार्च तक सभी सीआरसी में वार्षिक मूल्यांकन की उत्तरपुस्तिका की जांच की जानी है। बीईओ तनु कुमारी ने सभी कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर के संचालक को पत्र प्रेषित कर बताया है कि वार्षिक मूल्यांकन 2025-26 के उत्तरपुस्तिका की जांच को सहायक परीक्षक एवं मुख्य परीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...