उत्तरकाशी, जून 9 -- बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता का प्रकटोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाल गई। शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से होते हुए कंडार देवता पहुंची। जहां देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही वरुणावत पर्वत के शिखर पर बसा संग्राली गांव में कंडार देवता के प्रकटोत्सव पर गांव की धियाणियों ने पारंपरिक रासो नृत्य किया। गांव में बीते नौ दिन से कंडार देवता का यह प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। सोमवार को वरुणावत पर्वत पर बाड़ाहाट क्षेत्र की आठ गांव की धियाणियों ने धियाणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कंडार देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने अपने आराध्य देवता को चांदी का झामण भेंट किय...