देहरादून, जून 19 -- उत्तरकाशी। सरकारी उदासीनता और अधूरे विकास कार्यों का खामियाजा यमुना घाटी के कुपड़ा गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। स्याना चट्टी-कुपड़ा मोटर मार्ग पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण और मोटर पुल निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज तक पुल निर्माण पूरा नहीं हो सका। हैरानी की बात यह है कि पुल के लिए केवल एक एबटमेंट बनाया गया, जबकि दूसरा एबटमेंट आज तक नहीं बन पाया। इसके चलते ग्रामीणों को आज भी जोखिम भरे रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुपड़ा गांव की ग्राम प्रधान प्रभा राणा, भगत सिंह, शैलेन्द्र राणा, सुनील राणा, चैन सिंह, बलदेव सिंह और चित्रमोहन सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में सड़क और मोटर पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क का डामरीकरण तो किसी तरह पूरा कर दिय...