गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए बुधवार को 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। अब उत्तम सिंह नए जिला उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उत्तम सिंह इससे पहले करनाल के डीसी और करनाल स्मार्ट सिटी के सीईओ के पद पर तैनात थे। अपनी कार्यकुशलता और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में उनके अनुभव को देखते हुए, उन्हें गुरुग्राम जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।अजय कुमार को मिली नई जिम्मेदारीगुरुग्राम के निवर्तमान डीसी अजय कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। सरकार ने उनकी प्रशासनिक क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री हरियाणा का डिप्टी प्रिंसिपल नियुक्त किया है। अब वह सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।15 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ग...