अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। पावन पर्व पर्युषण के पांचवें उत्तम सत्य धर्म के दिन सोमवार को श्री शीतल नाथ दिगंबर जैन मंदिर लेखराज नगर में मथुरा के दीपेश जैन शास्त्री ने सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा का आयोजन किया। राकेश कुमार जैन, मनोज कुमार पारस, रजत जैन ने शांति धारा की। श्री दसलक्षण विधान का किया गया। भक्तांबर विधान के प्रायोजक बाबूलाल जैन, सुनील जैन, साधना जैन लेखराज नगर रहे। विधान में करीब 38 श्रावक एवं श्राविकाओं ने भाग लिया। विधान में मंदिर कमेटी के महामंत्री बसंत कुमार जैन, मंत्री डॉ. पीके जैन, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, संजय जैन ने भाग लिया। शाम को महाआरती हुई। उत्तम सत्य धर्म के बारे में विस्तार से बताया कि व्यक्ति को किसी भी कार्य के लिए असत्य नहीं बोलना चाहिए। ऐसा भी सत्य नहीं बोलना चाहिए जिस किसी ...