बागपत, अप्रैल 12 -- दाहा। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार को सम्पन्न हुई अंडर-20 जूनियर नेशनल चैंपियन में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के एक पहलवान उत्तम राणा ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। संचालक सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भिलाई में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित हुई अंडर-20 जूनियर नेशनल चैंपियन में रविवार को चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान उत्तम राणा ने 130 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। पहलवान को भारतीय कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष एस पी देशवाल, जॉइंट सेकेट्ररी विनोद तोमर, कैप्टन सुनील राणा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विजेता पहलवान का एकेडमी लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...