उत्तम मिश्रा को मिला जनपद उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- मैगलगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौखड़िया के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मिश्र को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यालय की शैक्षिक उन्नति में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने की जानकारी पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्तम कुमार मिश्र को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उत्तम कुमार मिश्र ने सम्मान को अपने व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए इसे विद्यालय परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: डायट में 221 शिक्षकों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- Jhansi News: धूम से मनाया गया जनपद भर में सर्वपल्ली का जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- Dum...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.