नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्रशासन ने गुरुवार को उत्तम नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की। इस कार्रवाई के तहत निगम के पश्चिम जोन के बिल्डिंग विभाग ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ मिलकर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को ध्वस्त किया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष होली के दिन एक शख्य की हत्या के मामले में आरोपी के मकान पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि हमारा लॉ एंड ऑर्डर से कोई लेना देना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई निगम के अपीलीय न्यायाधिकरण कोर्ट (एटीसी) के आदेश के तहत की गई है। तीन मकानों को मिलाकर दो इमारत दो मकानों को मिलाकर एक इमारत बनाए गए। नियम अनुसार दो मकानों को जोड़कर इमारत नहीं बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली यमुना में क्रूज सेवा का जल्द उठा सकेंग...