नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में हुई तरुण की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने अब इस मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान काली उर्फ सायरा, शरीफन और सलमा के रूप में हुई है। जांच के दौरान इन तीनों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारी वारदात से पहले और बाद की घटनाओं के बारे में उनसे विस्तार से जानकारी जुटा रहे हैं। यह भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.