किशनगंज, जनवरी 4 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं के तहत शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर बुर्ज टोला में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिथि भोजन योजना के अंतर्गत छात्रों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साथ ही उन्हें भोजन से पूर्व हाथों की साफ-सफाई, स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लक्ष्मीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह पोषक क्षेत्र के गण्यमान फारूक आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर भविष्य के लिए पौष्टिक, ताजा भोजन के साथ स्वच्छता बेहद जरूरी है। जंक फूड और बासी भोजन...