हाजीपुर, जनवरी 22 -- गोरौल । संवाद सूत्र गोरौल नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया का लगभग 22 दिनों की तालाबंदी के बाद पुनः गुरुवार से खुल गया। विद्यालय की जमीन के निबंधन को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले स्कूल में तालाबंदी की थी, लेकिन निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ पोषक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर तालाबंदी समाप्त की। बंद ताले की चाबी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार को सौंपी गई, जिसके बाद विद्यालय का ताला खोला गया। इस अवसर पर अहले सुबह ही बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे और जमीनदाता ओम प्रकाश साह के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों ने जमीनदाता को माला पहनाकर विद्यालय खोलने का आग्रह किया, जिसके बाद ग्रामीण बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.