बेगुसराय, अप्रैल 8 -- गढ़पुरा। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्तीर्ण छात्रों के बीच पारितोषिक का वितरण बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंसी में किया गया। इस परीक्षा में विधालय के षष्ठम, सप्तम और अष्टम वर्ग के 101 छात्र छात्राएं भाग लिए थे। परीक्षा में शामिल 107 छात्र-छात्राओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 6 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धिरेन्द्र कुमार को गायत्री परिवार की टोपी व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर परीक्षा के आयोजक मंडल के सदस्य सुशील सिंघानिया, शिक्षक प्रभात कुमार, मृत्युंजय कुमार कुमार, विवेक कुमार एवं विद्यालय परिवार सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...