मधुबनी, मार्च 20 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलारही से शुक्रवार को मुख्यमंत्री छात्र परिभ्रमण योजना के तहत 51 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार के नेतृत्व में शिक्षक जयनारायण राय, जयप्रकाश राम सहित कुल तीन शिक्षकीय दल एवं दो रसोइया लाल देवी व रामपरी भी साथ गए हैं। वरिष्ठ शिक्षक जयनारायण राय ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए दरभंगा स्थित तारामंडल का टिकट लिया गया है, जहां वे सौरमंडल एवं खगोलीय गतिविधियों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राएं श्यामा मंदिर, मनोकामना स्थल सहित अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण करेंगे, जिससे उन्हें स्थानीय इतिहास व संस्कृति की जानकारी प्राप्त होगी। भ्रमण पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.