हजारीबाग, मई 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो एवं संचालन सहायक अध्यापक मोहम्मद शमशेर आलम द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री पद को लेकर कुल 10 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया, जिसमें 2 छात्रों ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव मैदान में 8 उम्मीदवार डटे रहे। इसमें वर्ग 5 के छात्र निखिल कुमार एवं वर्ग 8 की छात्रा तनु कुमारी के बीच कांटे की टक्कर रही। निखिल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तनु कुमारी को महज 1 मत से पराजित कर प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीता। विजय प्राप्त निखिल कुमार एवं तनु कुमारी का विद्यार्थियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार महतो ने...