उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमर में बच्चों को मिले स्कूल बैग
हजारीबाग, मई 15 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमर में 113 स्कूली बच्चों के बीच शुक्रवार को बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डुमर पंचायत की मुखिया ममता देवी उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ममता देवी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सरकार हर आवश्यक संसाधन मुहैया करा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुबारक अंसारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.