रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्कूल की लापरवाही से 62 विद्यार्थियों के आठवीं बोर्ड परीक्षा से वंचित होने के मामले में स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला लापुंग प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जातालोया का है। विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड नहीं होने के कारण परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया था। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने प्रधानाध्यापिका सुचिता लकड़ा से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र को इस वर्ष परीक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा। जैक की ओर प्रदेशभर के छूटे हुए या किसी अन्य कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पानेवाले छात्रों के लिए आवेदन निकाला जाएगा और वे परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।बता दें कि राजकीय ...