गिरडीह, जनवरी 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विद्यालय से ट्रांसफर होने पर प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई का यह पल काफी भावुक था। चूंकि शिक्षक सुभाष कुमार ने अपने कार्यों से न सिर्फ बच्चों बल्कि गांव - समाज में भी अलग छाप छोड़ी है। ऐसे में विदाई के वक्त लोगों की आंखें नम थी। विदाई समारोह के दौरान एक ओर मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद नाटक का मंचन बच्चों के द्वारा किया गया वहीं अतिथियों के द्वारा अनुशासन, मेहनत और शिक्षा के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। साथ ही एक अच्छे शिक्षक बनकर देश के भविष्य बच्चों को शिक्षा देने पर जोर दिया गया। किताबी शिक्षा के अलावा व्यावहारिक शिक्षा पर भी फोकस रहा। विदाई लेने के पूर्व शिक्षक ने एक-एक कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.