घाटशिला, जून 25 -- गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदरेखा में गुरुवार को बाल संसद चुनाव और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। कक्षा 4 से 8 तक के 39 विद्यार्थियों ने मतदान में भाग लिया। प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वच्छता मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं सूचना-संपर्क मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन, प्रचार और गुप्त मतदान कराया गया। चुनाव में गणेश प्रधानमंत्री, डोली शिक्षा मंत्री, पुनम राय स्वास्थ्य मंत्री, देव सिंह खेल मंत्री तथा सत्यवान महतो सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री चुने गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गोराई ने कहा कि बाल संसद बच्चों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। एसएमसी बैठक में नामांकन बढ़ाने, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और विद्यालय विकास पर चर्चा...