रामगढ़, अप्रैल 23 -- केदला, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय उदलू के छात्र-छात्राओं की जैक की सत्र 2025-26 दसवीं की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं इस विद्यालय की छात्रा ईशा कुमारी ने 477 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर के साथ साथ रामगढ़ जिला में छठा स्थान पर प्राप्त किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 33 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 19 ने प्रथम श्रेणी और 14 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में पुरुषोत्तम कुमार 434 अंक लाकर द्वितीय स्थान, शिवानी कुमारी 431 नंबर लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय के सभी बच्चे प्रथम और द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। यह भी पढ़ें- लिटिल एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन बताते चलें कि यह विद्यालय सत्र 2011-12 में उच्च विद्यालय के रूप में जन्म लि...