रामगढ़, मार्च 20 -- केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से राज्यभर के सभी मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार 2025-26 अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह आयोजन 17 मार्च को विद्यालय स्तर पर किया गया था। विद्यालय स्तर से चयनित अभ्यर्थियों का प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर 19 मार्च को किया गया। जिसमें पंचायत किमो के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय उदलू के कक्षा 6-8 तथा कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों ने आविष्कार एवं नवाचार प्रतियोगिता में ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट का प्रस्तुतिकरण किया। जिसमें प्रखंड स्तर पर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय उदलू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं क्विज प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के अरुण कुमार महतो ने प्रखंड स्तर पर ...