चतरा, जुलाई 24 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। कोनी पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय खाप में 'सर्व शिक्षा अभियान' कार्यक्रम' के तहत छात्रों के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रीना कुमारी सहायक शिक्षक उमेश राणा उपस्थित थे । इस मौके एक से पांच बच्चों के किताब कॉपी का वितरण किया । मौके पर कई अभिभावक भी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक ने बताया की सभी छात्राओं को समय पर किताब उपलब्ध कराई गई हैं जिससे वे अच्छे ढंग से पढ़ाई कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...