आदित्यपुर, अप्रैल 29 -- आदित्यपुर। ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित उत्क्रमित ओड़िया मध्य विद्यालय में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में लगभग 600 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पानी का कनेक्सन है लेकिन प्रेशर कम रहता है। पानी कभी आता है तो कभी नहीं आता है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने विद्यालय में पानी की समस्या पर चिन्ता जतायी है। अविलंब बोरिंग करा कर विद्यालय में पानी की समस्या का निदान कराने की मांग की है। इस संबंध में पासवान ने डीसी को निबंधित डाक के माध्यम से पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- उत्क्रमित ओड़िया मवि में पानी की गंभीर समस्या यह भी पढ़ें- पेज का फ्लायर: पेयजल विभाग की लापरवाही से शहर की जलापूर्ति ठप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.