बोकारो, अप्रैल 28 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपोखर में दसवीं पास छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को स्कूल प्रांगण में किया गया। जिसमें दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए स्कूल के सभी टॉप 10 छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाकर पुरस्कार देकर स्कूल की प्राचार्य निरूपा व शिक्षकों ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई भी दी। सम्मानित किए गए टाप 10 छात्रा में विद्यालय टॉपर खुशबु कुमारी, कृष कुमार, श्याम कुमार, अंकित कुमार ओझा,शुभम कुमार कोमल कुमारी,पूजा कुमारी, जितेन्द्र गोप,खुशी कुमारी व रोशनी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बच्चों ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने शिक्षकों को व अपनी मेहनत को दिया। मौके पर स्कूल के शिक्षक महेन्द्र नाथ, पंकज तिवारी समे...