पूर्णिया, अप्रैल 17 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरूआ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसवैली परिसर में विद्यालय समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष विधायक गुलाम सरवर ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि विद्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय बसवैली, आदर्श मध्य विद्यालय बसवैली एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसवैली संचालित हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पोषक क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए शिक्षकों को अभिभावकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने तथा बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय अवधि के दौरान पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं चलेगी। यदि विद्यालय स...