सीवान, मई 31 -- आन्दर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बंगरा उज्जैन में शनिवार को वरीय शिक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापन होने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने उन्हें विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा।समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उदयनारायण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...