औरंगाबाद, मई 12 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत मुख्यालय स्थित खिरियावां उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक विधायक प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में नान्हू चौधरी के पुत्र दिनेश कुमार चौधरी को विद्यालय के रात्रि प्रहरी पद पर नियुक्त किया गया। विद्यालय में यह पद लंबे समय से रिक्त पड़ा था। विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन में निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाते हुए चयन कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। विधायक ने बताया कि रात्रि प्रहरी की भर्ती के लिए पूर्व में सूचना जारी की गई थी। नियुक्ति नियम और प्रावधान के अनुरूप की गई है। यह भी पढ़ें- चयन समिति की संस्तुति मात्र से नियुक्ति पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की सहमति से...