गंगापार, मई 16 -- क्षेत्र के श्रीनाथ सत्यनारायण इंटर कॉलेज कोटवारन का पूरा में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भजन गायक मिश्र बंधुओं ने छात्रों के बीच अपने गीतों को सुनाकर अभिभूत कर दिया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने किया। इस बीच उन्होंने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में आशीष कुमार 96% अंक को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंबिका प्रसाद त्रिपाठी, निदेशक कृपाशंकर त्रिपाठी, जटाशंकर द्विवेदी, नागेन्द्र पाठक, संगम लाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...