कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बिरसा सांस्कृतिक सभागार, कोडरमा में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य एवं आरोग्य दूतों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 30 विद्यालयों से कुल 60 शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ने वाले किशोर-किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य एवं विकास को सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को विद्यालयों में विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों में पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, लिंग समानता, नशा मुक्ति, चोट एवं हिंसा से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग...