समस्तीपुर, मार्च 16 -- पूसा। डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के किसान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाॅल को केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चैधरी व कुलपति डाॅ.पीएस पाण्डेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विवि कैटेगरी में स्नातकोत्तर महाविधालय, पूसा-प्रथम, कृषि अभियंत्रण एवं प्रौधौगिकी महाविद्यालय -द्वितीय एवं ईख अनुसंधान संस्थान व मत्स्यकी महाविद्यालय ने तृतीय स्थान पाया। कृषि विज्ञान केन्द्रो में पिपराकोठी केवीके-प्रथम, बिरौली-द्वितीय एवं गोपालगंज व सुखैत केवीके ने तृतीय स्थान पाया। आईसीएआर व एसएयू कैटगरी में आईएआरआई, पूसा-प्रथम,एनआरसी लीची-द्वितीय एव एनआईएनएफईटी, कोलकाता-तृतीय स्थान पर रहा। प्रायोजको में नबार्ड-प्रथम, बीसा-द्वितीय एवं सेन्ट्रल बैंक व पीएनबी-तृतीय स्थान पर रहा। बीज दुकान में क्रांति एग्र...