धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले में उत्कृष्ट सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक-सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने सत्र के पहले दो माह अप्रैल-मई में बेसिक नॉलेज बढ़ोतरी पर फोकस करने का निर्देश दिया है। अहम यह है कि छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल विकसित करने के लिए शिक्षक विशेष ध्यान देंगे। इससे संबंधित विशेष गतिविधियां कराएंगे। स्पष्ट आदेश है कि प्रत्येक कक्षाओं के विद्यार्थियों की पूर्व ज्ञान के आधार पर सभी विषयों का शिक्षण अधिगम स्तर का आकलन चार अप्रैल तक करेंगे। छात्रों के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू विषय के अक्षर ज्ञान, व्याकरण, पढ़ने-लिखने के ज्ञान का आकलन होगा। इस आधार पर बच्चों को ए, बी, सी व डी में बांटेंगे। इसके बाद प्रतिदिन सभी विषयों की एक घंटी की कक्षाओं का नियमित संचालन होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.