धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद। सीबीएसई उत्कृष्ट स्कूलों (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए 11 फरवरी को हाउ इज द जोश कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम डेढ़ घंटे का है। विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से यह आयोजित किया जा रहा है। राज्य मुख्यालय का निर्देश मिलने के बाद धनबाद समेत राज्य के सभी 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह आईएएस, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शशि रंजन आईएएस, राज्य परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारी प्रेरित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.