उत्कृष्ट सेवा के लिए असिस्टेंट नर्सिंग अधीक्षिका शैलेश कुमारी सम्मानित
औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अतुलनीय है।डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में स्थापित किया। यह भी पढ़ें- Nurses Day Speech , Theme...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.