उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर एनएसएस के स्वयंसेवक और कार्यक्रम पदाधिकारी सम्मानित
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 57वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से 500 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों और कार्यक्रम पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि एनएसएस महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, संवेदना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जुड़कर कार्य करनेवाला युवा ही राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा-भाव को जीवन का संस्कार बनाने व स्वस्थ, जागरूक, नशामुक्त और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.