उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सीएचसी जवां प्रदेश में प्रथम
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जवां को प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी जवां के अधीक्षक डॉ. अंकित सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए सीएचसी जवां को यह उपलब्धि मिली है। यह भी पढ़ें- आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.