सहरसा, जून 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी क्षेत्र की प्रसिद्ध, वरिष्ठ और अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोती वर्मा ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिवंगत स्त्री रोग विशेषज्ञ के निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दौर में स्वास्थ्य सेवाए सीमित थीं। उस दौर में डॉ मोती वर्मा ने सीमित व्यवस्था के बीच लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया। दिवंगत चिकित्सक अपने पीछे तीन पुत्रों में डॉ समीर कुमार वर्मा, डॉ मिहिर कुमार वर्मा व प्रवीर वर्मा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। निधन पर सासंद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व सासंद आनंद मोहन, पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक गुंजेश्वर सा...