प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सोमवार को 14 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मो. इमरान हबीब, शोभित कुमार, राजेश यादव, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, माया देवी, ओमप्रकाश भारतीया, राम कुमार मीना, चितरंजन कुमार, दीप कुमार, सूरज दास भगत और देवेन्द्र आर्या शामिल रहे। इस अवसर पर एडीआरएम मो. मुबश्शिर वारिस, डॉ. शिवम शर्मा व अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...