सीवान, मार्च 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय सीवान में विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक शुक्रवार को हुई। डीएम विवेक रंजन मैत्रैय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय के मेधावी छात्र शोएब अख्तर को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, ग्यारहवीं की छात्रा आराध्या कुमारी को राष्ट्रीय स्तर खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान डीएम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दीपिका पाठक, टीपी गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, धर्मुलाल, एसके तिवारी, मोहम्मद असलम व ममता कुमारी शामिल हैं। बहरहाल, बैठक के दौरान डीएम ने...