उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा चयन, हर प्रखंड से तीन नाम भेजे जाएंगे
नवादा, अगस्त 19 -- जिले के सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक प्रखंड से प्राथमिक, मध्य तथा उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्तर से एक-एक शिक्षक का चयन कर जिला स्तर पर नाम भेजा जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर गठित चयन समिति उपलब्धियों और कार्यों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन करेगी। चयनित नाम उसके बाद राज्य मुख्यालय को भेजे जाएंगे। विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार, प्रखंड स्तर से चयनित शिक्षकों के नाम निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण-साक्ष्य के साथ 26 अगस्त तक जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने होंगे। जिले के चौदह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.