नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन कर जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट और वैपन हैंडलिंग का निरीक्षण किया। शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 12 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परेड में जिलेभर के थाना प्रभारी, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट शस्त्र संचालन के लिए हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चंद्र, कांस्टेबल अजय त्रिकोटी, कांस्टेबल अनीश राणा, कांस्टेबल विशन, कांस्टेबल मनोज पंत, कांस्टेबल जेडी सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद सादिक, कांस्टेबल हिमांशु गुणवंत, कांस्टेबल हीरा राणा, का...