साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड के केंदुआ गांव निवासी राज आमिर ने बिहार में आयोजित पीआईडब्ल्यूएफ विवाह पुरस्कार समारोह 2026 में 'सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। समारोह में देशभर से चार हजार से अधिक संपादकों ने हिस्सा लिया। राज आमिर को विवाह समारोह के वीडियो संपादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान मिला। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने सम्मान का श्रेय माता-पिता, सहयोगियों और शुभचिंतकों को देते हुए इसे झारखंड और साहिबगंज की जनता को समर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...