गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के चार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) में कक्षा 6 से 9 में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी। जिन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, वे स्कूल सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह, डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई पचंबा, केजीबीवी सीएम एसओई गिरिडीह और मॉडल विद्यालय डुमरी है। सर जेसी बोस सीएम एसओई और डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई पचंबा में कक्षा 6 से 9 में नामांकन के लिए निर्धारित सीट से तीन गुना आवेदन विद्यार्थियों ने किया है। इधर, सभी विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दो एसओई में इसी साल से शुरु होगी कक्षा 6 से 8 की पढ़ाईबता दें कि सर जेसी बोस सीएम एसओई और डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई पचंबा में इसी साल से कक्षा 6, 7 और 8 की पढ़ाई शुरु हो रही...