गोंडा, जून 13 -- खोरहंसा / गोण्डा , संवाददाता। भारत की जनगणना के प्रथम चरण मकान गणना के कार्य को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर को डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रशस्ति पत्र व सांकेतिक चेक देकर प्रोत्साहित किया है। सदर तहसील के इटियाथोक के सुपरवाइजर वैभव कुमार त्रिपाठी, प्रगणक विवेक कुमार, पडरीकृपाल के प्रगणक मोहम्मद अफजाल अहमद व संदेश कुमार वर्मा, झंझरी के प्रगणक शशांक शुक्ला को समय से पूर्व जनगणना मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने के लिए 9 हजार का डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने जनगणना के महत्व और उसके उद्देश्य के बारे में समझाया। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में करनैलगंज तहसील रही अव्वल इस राष्ट्रीय कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को डीएम ने बधाई दी जो जिम्मेदारी, निष्...