मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर के 10 छात्रों ने बिहार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के द्वारा आयोजित शैक्षिक सत्र 2025-26 के एनएमएमएस परीक्षा में उतीर्णता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। घोषित परिणाम में विद्यालय के छात्र प्रतीक कामत, शिवम कुमार गिरि,सत्यम कुमार राय, पियुष कुमार मिश्र, संतोष कुमार यादव, नीतीन ठाकुर, आदित्य कुमार राय,अनुराग झा,नेहा कुमारी एवं सौरव कुमार उतीर्ण घोषित किये गये हैं। विद्यालय के एचएम सतीश कुमार सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में उतीर्ण सभी छात्रों को प्रतिवर्ष 12000 रुपये वित्तीय सहायता के रुप में सरकार द्वारा दी जाती है ताकि छात्र आगे की पढ़ाई जारी रखें और अपने मेहनत से आगे की मंजिल ...