प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज मंडल में जून 2026 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि विशेष टिकट जांच अभियानों के दौरान कर्मचारियों ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के मामलों में कार्रवाई कर 11.10 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। ओपन स्क्वाड श्रेणी में उप मुख्य टिकट निरीक्षक अवनीश प्रताप सिंह 1578 मामलों में कार्रवाई कर 12.60 लाख रुपये का राजस्व जुटाते हुए प्रथम रहे। रविकांत त्रिपाठी और राजकुमार यादव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज मंडल ने जून में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...