देवरिया, अप्रैल 20 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 6 शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह इंदिरा नगर स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर के शिक्षक उपस्थित रहे। जिले के आधा दर्जन शिक्षकों के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) अजय कुमार सिंह ने सभी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक बेसिक शिक्षा डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ,विशिष्ट अतिथि निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रताप नारायण सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.