उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रा को किया गया सम्मानित
दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने शनिवार को सदर प्रखंड के बिजुली गांव पहुंचकर अमरेश यादव की पुत्री हेमा कुमारी को इंटरमीडिएट विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पाग-चादर से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि हेमा ने इंटर (विज्ञान) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे दरभंगा जिले की बालिकाओं में प्रथम स्थान तथा समग्र जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है। छात्रा के परिजनों से संवाद करते हुए विधायक ने कहा कि बेटियां हमारा गौरव हैं। हेमा की यह शानदार सफलता उसकी कड़ी मेहनत और उसके माता-पिता के त्याग का प्रतिफल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। विधायक ने विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.