पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के एनाटॉमी विभाग में शनिवार को एमबीबीएस छात्रों के लिए एनाटॉमिकल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में एमबीबीएस बैच 2024 और 2025 के छात्रों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य ने सम्मानित भी किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानव शरीर रचना विज्ञान से जुड़े विभिन्न अंगों और प्रणालियों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता के साथ विषय की गहन समझ और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने विद्यार्थियों और एनाटॉमी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक...