कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में बैडमिंटन और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एकेडमी के मुख्य कोच अंतर्राष्ट्रीय अंपायर व प्रशिक्षक रवि दीक्षित ने जिलास्तरीय खिलाड़ी प्रद्योत सिंह (वीएसपीएस-96 फीसदी), शिवांश त्रिवेदी (पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय-91 फीसदी), राज्यस्तरीय खिलाड़ी श्रेयांशी रंजन (डीपीएस आजाद नगर-87 फीसदी), सिद्धी झा (जयनारायण विद्या मंदिर-87 फीसदी), अर्पित गुप्ता, शिवांक पटेल, प्रखर मौर्य, पार्थ जौहरी, श्रेयांशु रंजन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एकेडमी के सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- रोलर स्केटिंग में 16 स्केटर्स हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित ...