प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- एनके यादव पब्लिक स्कूल अंतरी, गौरा में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की गृह परीक्षा में सर्वाधिक अंक सिद्धि तिवारी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, यीशु यादव 96 प्रतिशत द्वितीय स्थान और गौरव पटेल 94 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने स्थान प्राप्त इन बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन राजेंद्र पुष्पाकर ने किया। इस मौके पर गीता पुष्पाकर, शिवांगी पटेल, शिवानी, राजेश यादव, अनिल मिश्रा, नरेंद्र विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, विष्णु, विक्रम, गीता तिवारी, काजल मिश्रा, काजल उमरवैश्य, विनीता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...