मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- छपार। सालार इंटर कॉलेज छपार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परिषदीय परिक्षा 2026 का परिणाम बेहद सराहनीय रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 30 में से 27 उतीर्ण हुए है। रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में कृष्णा ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि देवांश ने द्वितीय, तनु, कोहिनूर, आमिर, कार्तिक अवि नज तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे है। जबकि इंटरमीडिएट में कृषि वर्ग में छ में से पांच छात्र उत्तीर्ण हुए है। शनिवार को कॉलेज परिसर में आयोजन कार्यक्रम में मेधावियों छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कृष्णा इंटर कॉलेज का परिणाम रहा शानदार प्रबंधक सतीश सालार व प...